रीठी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड रीठी के सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के छात्र/छात्राओं की कक्षाएँ जो कि प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती हैं, आज सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत के बाद सामूहिक परिचर्चा पर व्यक्तित्व विकास और स्वप्रेरणा पर परामर्शदाता अरुण तिवारी व शरद यादव ने प्रेरणादायी कहानी व अनुभवों को साझा किया। इसके पश्चात सभी छात्र/छात्राओं को कक्षावार संचालन किया गया और अंतिम सत्र में संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड रीठी के विकासखंड समन्वयक श्री जगह सिंह मसराम द्वारा बताया गया की आज पूरे देश में संविधान दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन इसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को पुनः समझने और पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी महत्व देता है।” संविधान दिवस के इस कार्यक्रम ने एक बार फिर नागरिकों को यह याद दिलाया कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। इस अवसर पर छात्र महेश बर्मन और गणपत कोल ने संविधान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किया एवं मीनू व दीपा लोधी के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात प्रशन मंच प्रतियोगिता में पुलकित केशरवानी, राघवेंद्र, रजनी सिंह ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर जवाब दिए जिसमे सर्वाधिक सही जबाब देने पर पुलकित केसरवानी को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन और साक्षी नामदेव के साथ समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।
रीठी अध्ययन केंद्र में संविधान दिवस का हुआ आयोजन
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








