Home इंदौर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने विकासखंड बड़वारा के विभिन्‍न स्‍थलों का किया निरीक्षण...

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने विकासखंड बड़वारा के विभिन्‍न स्‍थलों का किया निरीक्षण शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पिपरिया कला में शिक्षण व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण धान उपार्जन केन्‍द्रों एवं आधार अपडेशन केन्‍द्रों की व्‍यवस्‍थाओं का भी लिया जायजा

30
0

कटनी  – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विकासखंड बड़वारा के स्‍कूल, आधार केन्‍द्र एवं उपार्जन केन्‍द्र का निरीक्षण कर वहां की व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेते हुये अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्‍त त्रिपाठी, तहसीलदार बरही, रमसा के एडीपीसी अभय जैन सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पिपरिया कला का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पिपरिया कला पहुंचकर वहां की शैक्षणिक व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेकटर कक्षा 11वीं के कला संकाय में पहुंचे और बच्‍चों से महासागर और ज्‍वार भाटा के आने के कारणों के बारे में पूछा। कलेक्‍टर ने आज हुये अंग्रेजी के प्रश्‍न पत्र में आये सवालों के संबंध में भी जानकारी बच्‍चों से जानकारी ली। साथ ही उन्‍होंने छात्रों से खूब मेहनत कर परिश्रम के साथ पूरी लगन से पढ़ाई करने की सीख दी। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍कूल के प्राचार्य विनोद विश्‍वकर्मा को स्‍कूल की पढ़ाई की गुणवत्‍ता में सुधार करने की हिदायत दी।

आधार कैंप का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ग्राम पंचायत भवन पिपरिया कला में शुक्रवार से 22 दिसंबर तक लगने वाले आधार कैंप का अवलोकन किया। जिसके लिये यहां पर्याप्‍त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान कलेक्‍टर ने आधार कैंप में अपडेशन कार्य कराने पहुंची महिलाओं से संवाद कर कैंप आयोजित होने के संबंध में जानकारी ली। जिस पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि कैंप आयोजन की स्‍कूल से मुनादी कराये जाने के कारण अधिक से अधिक लोगों को इस कैंप का लाभ प्राप्‍त हो रहा है। कलेक्‍टर द्वारा कैंप की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर उपस्थित महिलाओं द्वारा संतोष जाहिर किया गया। कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कैंप में उपस्थित बच्‍चों से उनकी शिक्षा एवं मध्‍यान्‍ह भोजन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्‍ता के संबंध में भी जानकारी लिये जाने पर बच्‍चों द्वारा अच्‍छा एवं स्‍वादिष्‍ट भोजन मिलने की बात कही गई। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने 20 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन पिप‍रिया कला के पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्‍होंने अधिकारियों को पूरी गुणवत्‍ता के साथ शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।

उपार्जन केन्‍द्र का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री तिवारी पिपरिया कला के प्रतिष्‍ठा वेयर हाउस में बने गोदाम स्‍तरीय खरीदी केन्‍द्र का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने तौल कांटे के सत्‍यापन की नापतौल विभाग की सील को देखा। यहां कलेक्‍टर ने बढ़ाकर तीन तौल कांटे लगाने की हिदायत दी। बताया गया कि यहां 150 स्‍लॉट बुक है और 21 किसानों ने अब तक धान की बिक्री की है। कलेक्‍टर ने गांव गढोहा से धान बेचने आये किसान भरत लोहार से संवाद किया। उन्‍होंने देखा कि खरीदे गये बारदानों में स्‍टेंसिल एवं टैग लगा है या नहीं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्र में रखे धान की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की भी बारीकी से जांच की। कलेक्‍टर ने खरीदी केन्‍द्र में रामजानकी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्‍द्र का भी निरीक्षण किया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here