Home इंदौर ग्राम बगदरा के भदार नदी में श्रमदान से किया गया बोरी बंधान

ग्राम बगदरा के भदार नदी में श्रमदान से किया गया बोरी बंधान

20
0

कटनी   जल संचय अभियान के तहत सेक्टर खितौली 03 के ग्राम बगदरा के प्रस्फुटन ग्राम बगदरा के भदार नदी में श्रमदान द्वारा “बोरी बंधान” का कार्य किया गया।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि मनोज तिवारी के सहयोग व प्रस्फूटन समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 42 बोरी का बंधान किया गया। बोरी बंधान कार्यक्रम में ग्रामीण जनों को वर्षा जल को संचय करने का संदेश व जल के महत्व को बताते हुए जागरुक किया गया।

          इस कार्य में उपस्थित ग्राम नवांकुर संस्था मनोज तिवारी, परामर्शदाता कनछेदी कोरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव ओमकार यादव एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति ऊँटिन टोला समिति अध्यक्ष ईश्वरदीन बर्मन, सचिव शिवरतन साकेश समिति सदस्य राजकुमार यादव, मिथलेश सिंह, सोने सिंह, अंकुश यादव, लवकुश यादव, संदीप भूमिया, नारायण यादव, ओमकार यादव, सुधीर सिंह साथ ही ग्रामीण जनों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here