Home इंदौर संभागीय आईटीआई में युवाओं को बेसिक कम्प्यूटर और बेसिक इलेक्ट्रिशियन के ट्रेड...

संभागीय आईटीआई में युवाओं को बेसिक कम्प्यूटर और बेसिक इलेक्ट्रिशियन के ट्रेड में मिलेगा शार्ट टर्म प्रशिक्षण. 15 जनवरी तक कराया जा सकेगा पंजीयन. ​आठवीं पास युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर.

16
0

जबलपुर, शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जबलपुर द्वारा ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल के सहयोग से स्पोक एंड हब मॉडल पर युवाओं के लिये बेसिक कम्प्यूटर एवं बेसिक इलेक्ट्रिशियन के ट्रेड में शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण का आयोजित किया जायेगा। इसके माध्यम से कम समय में तकनीकी दक्षता प्रदान कर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। शासकीय संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 जनवरी से संस्था में बेसिक कंप्यूटर एवं और बेसिक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में विशेष प्रशिक्षण सत्र शुरू किया जा रहा है। यह
प्रशिक्षण 18 फरवरी तक, यानी कुल एक माह की अवधि तक संचालित होगा। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य ऐसे युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है जो कम समय में हुनर सीखकर स्वरोजगार या नौकरी की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता है। इसमें प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण के लिए 250 रुपये का शुल्क रखा गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड और मूल निवासी प्रमाण-पत्र के साथ 15 जनवरी तक कार्यालयीन समय
में दमोह रोड, चुंगी नाका, माढ़ोताल स्थित संभागीय आईटीआई के हेल्पडेस्क पर उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें औरजल्द से जल्द अपना स्थान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर युवाओं को संस्था
द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here