Home इंदौर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने 13 पंचायतों में;उद्यम संस्कार शिवि; का हुआ...

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने 13 पंचायतों में;उद्यम संस्कार शिवि; का हुआ आयोजन कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर हर बुधवार युवाओं को मिल रहा उद्यम स्थापना का मार्गदर्शन

22
0

जबलपुर,
जिले के ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता का विकास करने और उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज जिले की 13 ग्राम पंचायतों में उद्यम संस्कार शिविर का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की विशेष पहल पर आयोजित इन शिविरों की श्रृंखला में आज 14 जनवरी को जिले के छह विकासखंडों की दो-दो पंचायतों और एक विकासखंड की एक पंचायत में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विशेषज्ञों ने दी बाजार और मार्केटिंग की जानकारी

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री विनीत रजक ने बताया कि इन शिविरों में विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को बाजार में उपलब्ध संभावनाओं के आधार पर इकाइयों का चयन करने और उत्पादों की मार्केटिंग के गुर सिखाए गए। साथ ही, युवाओं से विभिन्न शासकीय स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन भी प्राप्त किए गए।

इन ग्रामों में लगे शिविर

बुधवार को आयोजित इन शिविरों में जबलपुर विकासखंड के ग्राम सगड़ा झपनी एवं पिपरिया खुर्द, पनागर विकासखंड के ग्राम इमलई और रैपुरा, पाटन विकासखंड के ग्राम कटरा बेलखेड़ा और गाड़ाघाट, मझौली विकासखंड के ग्राम पोड़ा, शहपुरा विकासखंड के ग्राम बेलखेड़ा और बिजौरी, सिहोरा विकासखंड के गांधीग्राम और पौंड़ीकला तथा कुंडम विकासखंड के सातावेली और बघराजी शामिल रहे। शहपुरा विकासखंड के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने विशेष रूप से उपस्थित होकर युवाओं को शासन की योजनाओं का
लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत शहपुरा की सीईओ श्रीमती सौम्या जैन bएवं उद्यानिकी विभाग की उप संचालक डॉ. नेहा पटेल ने भी युवाओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here