कटनी – जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर मैदानी अधिकारियों द्वारा फील्ड विजिट कर योजनाओं की प्रगति का आकलन अनवरत रूप से किया जा रहा है। गत दिवस जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जनपद सीईओ ने सिमरिया, बरही, कच्छारगांव छोटा, पिंडरई, टोला और मंगेली दौरा कर योजनाओं की प्रगति की नब्ज टटोली। ग्राम पंचायत बरही में सूचना देने के उपरांत भी कार्यालय बंद पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए अन्य ग्राम पंचायतों में जाकर जानकारी लेते हुए समीक्षा की। श्री कोरी ने बताया कि 24 घंटे में प्रगति नहीं लाते है सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसमें वेतन कटौती से लेकर निलंबन एवं विभागीय जांच संस्थित करने तक की कार्रवाई होगी।
आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का जनपद ढीमरखेड़ा सीईओ श्री कोरी ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश 23 ग्राम पंचायतों की लापरवाही पर जनपद ढीमरखेड़ा सीईओ की सख्ती चेतावनी पत्र जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं आने पर होगी कड़ी कार्यवाही
इन 23 ग्राम पंचायतों की घोर लापरवाही पर जनपद सीईओ ने जारी किए चेतावनी पत्र
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत समाधानक कारक संख्या में आवेदन पत्र दर्ज नहीं करने एवं लगातार 3 महीने से समग्र ई केवाईसी कार्य में घोर लापरवाही बरतने, निर्देशों की अवहेलना एवं लक्ष्य के अनुरूप वांछित प्रगति नहीं ले जाने पर इन 23 ग्राम पंचायत को चेतावनी पत्र जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा,टोला, बरही ,सिमरिया,मुरवारी, हरदी,पौड़ी कला, जिन्ना पिपरिया ,सागोंना , मगेली,पिपरिया सैलावन ,परसेल ,सरसवाही, पहरवा , बरेली रामपुर, आमाझाल, इमलिया , खाम्हा, पिंडरई , पौनिया,मढाना,कनौजा और जिरी द्वारा यदि 24 घंटे के अंदर समाधान कारक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










