कटनी – श्री रंगनाथ सेवा समिति, रंगनाथ नगर कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाला यह भुवन पावनी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं कलश यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित नगर के विभिन्न मार्गों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर के निर्देशानुसार स्वच्छता टीम द्वारा कथा आयोजन स्थल रंगनाथ नगर, श्री रंगनाथ मंदिर प्रांगण, कार्यक्रम स्थल पहुंच मार्गों सहित कलश यात्रा सम्पूर्ण मार्ग में विशेष साफ सफाई उपरांत कचरे का उठाव कार्य किया जाकर मार्ग को चूने से रेखांकित किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित जुलूस मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए सड़क की सफाई, कचरा उठाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा मौके पर मौजूद रहकर विभागीय कार्यों की निगरानी की गई, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। इस दौराननिगम की हांका टीम द्वारा भी सम्पूर्ण मार्ग में मुस्तैद रहकर आवारा मवेशियों के विचरण पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
तिराहों एवं चौराहों की विशेष सफाई
अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख तिराहों,चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता एवं समुचित सफाई व्यवस्था हेतु पन्ना मोड़, कोतवाली तिराहा अहिंसा तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, महारानी लक्ष्मीबाई तिराहा, वीआईपी मार्ग, गोल बाजार, रामलीला मैदान, सुभाष चौक एवं झंडा बाजार आदि स्थलों पर स्थापित स्तंभों, स्मारकों एवं मूर्तियों की जेटिंग मशीन से विधिवत धुलाई एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया।नगर निगम प्रशासन ने बताया कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। साथ ही नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,सुरेन्द्र गुप्ता,उमेन्द्र अहिरवार,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव,सुनीता कमलेश चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।









