Home इंदौर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बरगी बांध की नहर टूटने की...

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बरगी बांध की नहर टूटने की घटना पर कलेक्टर से की चर्चा. फसलों को नुकसान पहुँचने पर किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश.

14
0

जबलपुर,लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने ग्राम सगड़ा-झपनी के पास बरगी बांध की दाईं तट नहर क्षतिग्रस्त होने की घटना पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह चर्चा की और खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुँचने की आशंका को देखते हुये शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित होने पर किसानों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाये। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से चर्चा के दौरान नहर के क्षतिग्रस्त होने से उपजे हालातों की तथा प्रशासन द्वारा सतर्कता के बतौर उठाए गये कदमों की जानकारी भी प्राप्त की और स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखने के निर्देश भी दिये।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here