Home इंदौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी.

25
0

जबलपुर,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल विकास परियोजना बरगी तथा बाल विकास परियोजना कुंडेश्वर धाम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये अभ्यर्थियों की अनन्तिम चयन सूची जारी कर दी गई है। विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर जारी अभ्यर्थियों की अनन्तिम चयन सूची का प्रकाशन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर किया गया है। इस पोर्टल पर ही अनन्तिम चयन सूची पर
सात दिवस के भीतर दावा-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावा-आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन ही दर्ज कराई जा सकेंगी तथा आवेदकों की दावा-आपत्ति ही स्वीकार होंगी। आपत्तिकर्ता को आपत्ति के बिंदुओं के संबंध में दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here