जबलपुर,होमगार्ड्स के मंगेली स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आज शनिवार को 14 वां अनुकम्पा सैनिक, आरक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह का आयोजित किया गया। इस गरिमामय एवं भव्य समारोह के मुख्य अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक होमगार्डस एवं आपदा प्रबंधन श्री मनीष कुमार अग्रवाल थे। दीक्षांत परेड समारोह में होमगार्डस के नवनियुक्त सैनिक (पुरूष एवं महिला), आरक्षक, भृत्य, कुक एवं अन्य चार प्लाटूनों द्वारा परेड कमांडर सुश्री जीविका सूर्यवंशी एवं सुश्री योगेश्वरी मेहर के नेतृत्व में परेड ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने सभी जवानों को कर्तव्य शपथ दिलाई। समारोह में विजेता जवानों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को
पुरस्कार प्रदान कर सम्मानितकिया गया। दीक्षांत परेड समारोह में एसएएफ की छठवीं बटालियन के बैण्ड दल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रमोदय विद्यालय मंगेली के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड की कमांडेंट श्रीमति प्रीति बाला सिंह, डिविजनल कमांडेंट रीवा संभाग महेश
पन्द्रे, कमांडेंट सीमा सुरक्षा बल, डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट होमगार्ड नीरज सिंह ठाकुर, जबलपुर, जूनियर स्टाफ ऑफिसर संतोष कुमार शर्मा, डिविजनल कमांडेंट सीटीआई विनय कैथवास, प्लाटून कमांडर श्रीमति पूजा कुशराम एवं जितेन्द्र पटेल, श्रमोदय विद्यालय एवं महाकौशल आपदा प्रबंधन विश्वविद्यालय के स्टॉफ के
सदस्य समारोह में मौजूद थे।
Home इंदौर होमगार्ड्स के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत...
होमगार्ड्स के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड समारोह. नवनियुक्त सैनिकों और आरक्षकों ने प्रस्तुत किया आकर्षक मार्च पास्ट.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









