जबलपुर, संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज बालाघाट के कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि वर्ष 2026 अंतर्गत समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश के लिए कृषि व कृषि संबद्ध विभागों में संचालित योजनाओं और गतिविधियों में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, फसल विविधिकरण व नरवाई प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार योजनाओं/गतिविधियों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें। समीक्षा में उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य विभागों की फील्ड स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं/गतिविधियों की जानकारी भी ली।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा योजना तथा हिण्यगर्भा योजनाओं पर चर्चा कर लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में उन्होंने उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, कृषि निर्यात प्रोत्साहन व सुविधा योजना, फसलों के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि, मजबूत विपणन तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिये। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि पर ड्राप मोर क्रॉप योजना
अंतर्गत जिले में कुल 467 कृषकों के प्रकरण अब तक स्वीकृत किए गए हैं। कमिश्नर द्वारा विभागीय अधिकारियों को शेष लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए।
मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ
मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराने और आधुनिक तकनीक अपनाने के संबंध में चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को ज़िलेवार योजना बनाकर कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी पात्र कृषकों के केसीसी बनवाना सुनिश्चित करें ताकि वे कृषि क्षेत्र में प्रगति कर सके। इसके अलावा उद्योग विभाग अंतर्गत स्वरोजगार सम्बन्धित योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करें। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए और योजनाओं के क्रियान्वयन के नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अपेक्षित प्रगति लायें। बैठक में कलेक्टर श्री मृणाल मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सराफ तथा संबंधित
संभागीय व जिला अधिकारी मौजूद थे।
बालाघाट जिले में कृषि वर्ष अंतर्गत कार्यो की प्रगति की संभागायुक्त द्वारा समीक्षा
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









