Home इंदौर निगम के बकाया करों के जमा करने फरवरी माह के शेष दिनों...

निगम के बकाया करों के जमा करने फरवरी माह के शेष दिनों में भी आयोजित होंगे वार्डवार वसूली शिविर वार्डो में ही बकाया करों को जमा करने,करदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

13
0

कटनी  – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष बचे 47 दिवसों में नागरिकों को उनके वार्डो में ही निगम के बकाया करों को जमा करनें की सुविधा प्रदान करने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर फरवरी माह के शेष दिनों  में  भी नगर के विभिन्न वार्डों मंे प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। नागरिक गण इस दौरान शिविर स्थलों के अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष क्रमांक 37 सहितं जोन कार्यालयों में भी निगम के बकाया करों को जमा कर सकेंगे।

इन स्थलों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक नें बताया कि नागरिकों को निगम के बकाया संपत्तिकर एवं जलकर को आसानी से जमा करनें की सुविधा के मद्देनजर शुक्रवार 13 फरवरी को वार्ड क्रमांक 22,23,25,26 के नागरिकों हेतु सुभाष चैक एवं बिलगवां आंगनबाड़ी केन्द्र के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा। वहीं 14 फरवरी शनिवार को भी इन्ही वार्डो के नागरिको हेतु सुभाष चैक एवं खेरमाई मंदिर के पास शिविर आयोजित किए जाएगें। इसी प्रकार 16 फरवरी सोमवार को वार्ड क्रमांक 10,11 एवं 12 के नागरिकों की सुविधा हेतु शंभू टाकीज सरावगी सदन एवं सत्यनारायण मंदिर के सामने शिविर का आयोजन किया जाएगा।जबकि 17 फरवरी मंगलवार को पुरैनी कुठला थाना के सामने एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनी हनुमान मंदिर के पास, 18 फरवरी बुधवार को समदड़िया सिटी, दुर्गा मंदिर एवं झिंझरी पुलिस चौकी, 19 फरवरी गुरुवार को जय हिंद  चौक एवं शर्मा मार्केट के पास गायत्री नगर में तथा 20 फरवरी शुक्रवार को पटेल मार्केट एवं बरगवां स्कूल के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 21 फरवरी शनिवार को गाटरघाट सब्जी मंडी एवं हरी चक्की के सामने गांधी गंज, 22 फरवरी रविवार को कुंदन दास स्कूल एवं आदर्श कॉलोनी साईं मंदिर के पास, 23 फरवरी सोमवार को गर्ग चौराहा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा।जबकि 24 फरवरी मंगलवार को मोहन मेडिकल के बाजू में डाॅ बालचन्द गली तथा माधवनगर नारायण बेकरी के पास, 25 फरवरी बुधवार को सुभाष चौक तथा वार्ड क्रमांक 37 से 40 हेतु भोले मंदिर के पास, 26 फरवरी गुरुवार को सुभाष  चौक तथा पुरैनी कुठला थाने के पास, 27 फरवरी शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास एवं सुभाष  चौक के साथ ही 28 फरवरी शनिवार को परौहा मार्केट रोशन नगर एवं सुभाष चौक  में शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों को निगम के बकाया करों को जमा करनें की सुविधा प्रदान की जायेगी। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से आयोजित विशेष शिविरों का लाभ प्राप्त कर बकाया करों की राशि जमा करते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने की अपील की गई है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here