कटनी – कृषक कल्याण वर्ष 2026 – समृद्ध किसान, समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर कृषि रथ विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम सिंदुरसी,कूड़न और बहोरीबंद के गांवों में भ्रमण कर किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री संदीप पीपड़ा द्वारा किसानों को उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर की कार्यप्रणाली विस्तार से समझाई गई। उन्होंने बताया कि यह यंत्र लेजर तकनीक के माध्यम से खेत की सतह को अत्यंत सटीकता से समतल करता है।उपयंत्री पीपड़ा ने बताया कि लेजर लैंड लेवलर के प्रमुख घटकों में लेजर ट्रांसमीटर, लेजर रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स एवं हाइड्रोलिक बकेट ब्लेड शामिल हैं। लेजर ट्रांसमीटर को खेत में एक निश्चित लेवल पर सेट कर स्टैंड पर लगाया जाता है, जो लगातार 360 डिग्री में लेजर किरण छोड़ता है। यह किरण हाइड्रोलिक ब्लेड पर लगे लेजर रिसीवर द्वारा ग्रहण की जाती है। रिसीवर से मिले सिग्नल के आधार पर ट्रैक्टर में लगा कंट्रोल बॉक्स हाइड्रोलिक सिस्टम के जरिए बकेट ब्लेड को ऊपर-नीचे संचालित करता है।उन्होंने बताया कि रिसीवर में ग्रीन लाइट जलने पर खेत समतल होता है, येलो लाइट होने पर जमीन ऊंची होने से ब्लेड मिट्टी काटता है और रेड लाइट होने पर जमीन नीची होने पर वहां मिट्टी डालकर लेवल किया जाता है। इस प्रक्रिया से पूरा खेत समान रूप से समतल हो जाता है।उपयंत्री ने किसानों को बताया कि असमतल खेतों में ऊपरी हिस्से में पानी नहीं रुकता और निचले हिस्सों में जलभराव हो जाता है, जिससे फसल प्रभावित होती है। जबकि समतल खेतों में पानी समान रूप से फैलता है, जिससे सिंचाई की बचत होती है। साथ ही घुलनशील उर्वरक पूरे खेत में बराबर पहुंचते हैं, बीज की गहराई समान रहती है और अंकुरण एकसमान होता है।लेजर लैंड लेवलर के उपयोग से सिंचाई, खाद, समय और डीजल की बचत होती है, पौधों की बढ़वार मजबूत होती है और पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।इसके साथ ही उपयंत्री संदीप पीपड़ा द्वारा पराली प्रबंधन यंत्रों एवं कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं की भी जानकारी किसानों को दी गई, जिससे कृषकों में आधुनिक तकनीक अपनाने को लेकर उत्साह देखा गया।यह अभियान कटनी जिले में किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और मध्यप्रदेश को समृद्ध कृषि राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कृषि रथ गांव-गांव पहुंचा, किसानों को दी लेजर लैंड लेवलर सहित उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









