Home Uncategorized गोल्डी गैस एजेंसी कैमोर पर मनमानी वसूली का आरोप उपभोक्ताओं को...

गोल्डी गैस एजेंसी कैमोर पर मनमानी वसूली का आरोप उपभोक्ताओं को कैश कैरी और कैश मेमो रसीद भी नहीं की जाती

13
0

कैमोर नगर में संचालित गोल्डी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक वसूली व कैश मेमो ना देने की गंभीर आरोप सामने आए हैं इस मामले को लेकर नगर व ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ताओं के बीच जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है सूत्रों के अनुसार एजेंसी के संचालक अक्षय असाटी (गुल्ली) द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की घर-घर पहुंचने की अधिकृत कीमत 876 निर्धारित बताई जा रही है जबकि एजेंसी परिसर से स्वयं गैस सिलेंडर लेने पर यह राशि कैश कैरी रसीद के साथ लगभग 29 रु. कम होनी चाहिए इसके बावजूद उपभोक्ताओं से 900 रु.लिए जाते हैं और और ना ही कैश मेमो रशीद दी जाती है साथ ही कैमोर सहित हरैया कारीतलाई मेहगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर के दाम 900 से 950 रुपए तक की वसूली खुले आम की जा रही है जो स्पष्ट रूप से नियमो का उल्लंघन है उपभोक्ताओं ने बताया कि निजी साधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में एजेंसी की गाड़ी से ही गैस सिलेंडर लेना पड़ता है और इसी मजबूरी का एजेंसी संचालक द्वारा खुलकर फायदा उठाया जा रहा है सबसे गंभीर आरोप यह सामने आए हैं कि गैस सिलेंडर का भुगतान नगद दिया जाता है लेकिन इसके बावजूद कैश मेमो नहीं दी जाती इससे अधिक वसूली का कोई लिखित प्रमाण उपभोक्ताओं के पास नहीं रह जाता है इतना ही नहीं उपभोक्ताओं द्वारा विरोध करने पर एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर न देने की धमकी दी जाती है उपभोक्ताओं का कहना है की एजेंसी के संचालक अक्षय असाटी (गुल्ली) की प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर कथित पहुंच होने के कारण उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए और गैस वितरण में हो रही मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी पाए जाने पर एजेंसी संचालक और संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here