कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में वृत्त कटनी क्रमांक-3 अंतर्गत आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में वृत्त क्रमांक 1, 2 एवं 3 की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मानपुर, टेढ़ी एवं बिचपुरा में दबिश दी गई।जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा प्लास्टिक के गुमों में संग्रहित लगभग 720 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये से अधिक आँकी गई है। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष सामग्री नष्ट की गई।आबकारीअधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1)च के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में वृत्त क्रमांक-3 प्रभारी आंचल प्रजापति, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
आबकारी अमले की बड़ी कार्रवाई: कटनी वृत्त क्रमांक-3 में छापेमारी, 75 हजार से अधिक की अवैध शराब व महुआ लाहन जब्त
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









