जबलपुर, प्रदेश में कक्षा 3 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा की शुचिताएवं गोपनीयता को बनाए रखने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सभी जिलों को एडवायजरी भी जारी की गई है। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलों को जारी एडवायजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्तमान परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की विषम स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए प्रश्न-पत्रों की प्रिंटिंग एवं वितरण के समय पूर्ण सतर्कता बरती जाए। प्रश्न पत्रों के संबंध में कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के संबंध में जागरूक रहे। ऐसे मामले संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। राज्य शिक्षा केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूर्व प्रश्न-पत्र अथवा उससे मिलती-जुलती फर्जी सामग्री साझा करना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS)
की संबंधित धाराओं के तहत गंभीर साइबर अपराध है। यह कृत्य न केवल परीक्षा की गोपनीयता को भंग करता है, बल्कि कम आयु के विद्यार्थियों के मनोबल को भी ठेस पहुंचाता है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अंतर्गत संचालित परीक्षा केंद्रों और सोशल मीडिया समूहों पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी संदिग्ध लिंक, चैनल या मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त होने पर
तत्काल राज्य साइबर सेल अथवा स्थानीय साइबर पुलिस थाने को सूचित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी भी भ्रामक वीडियो या तथाकथित ‘पेपर लीक’ संबंधी दावों परविश्वास न करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से संदिग्ध सोशल मीडिया चैनलों एवं समूहों की साइबर फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और भ्रामक सामग्री अपलोड करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई
सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश में कक्षा 3 से 8 की परीक्षाएं प्रारंभ, परीक्षा केंद्रों और सोशल मीडिया समूहों की करें निगरानी राज्य शिक्षा केंद्र ने परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता को बनाए रखने के लिए जिलों को जारी की एडवायजरी
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








