Home Uncategorized बकाया वसूली को लेकर निगम प्रशासन की सख्ती : किराया जमा नहीं...

बकाया वसूली को लेकर निगम प्रशासन की सख्ती : किराया जमा नहीं करने पर तीन दुकानों में हुई तालाबंदी की कार्यवाही

10
0

कटनी    वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए बकाया वसूली में तेजी लाते हुए नगर निगम कटनी ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार प्रातः प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित निगम स्वामित्व की तीन दुकानों में तालाबंदी की कार्यवाही की। लंबे समय से संबंधित आवंटियों द्वारा दुकान किराया जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई।राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि संबंधित आवंटियों को पूर्व में कई बार किराया राशि जमा करने हेतु सूचित किया गया तथा पर्याप्त अवसर भी प्रदान किया गया, लेकिन निर्धारित समयावधि में राशि निगम कोष में जमा नहीं की गई। इसके चलते नियमों के तहत तालाबंदी की कार्यवाही अमल में लाई गई।

इन दुकानों पर था बकाया

 राजस्व अधिकारी ने बताया कि प्रियदर्शिनी बस स्टैंड की दुकान क्रमांक 23 के आवंटी पर अप्रैल 2022 से मार्च 2024 तक 18 हजार 126 रुपये बकाया था। जबकि दुकान क्रमांक 6 के आवंटी द्वारा अप्रैल 2024 से मार्च 2026 तक 8 हजार 903 जमा नहीं किए गए। वहीं दुकान क्रमांक 12 के आवंटी पर अप्रैल 2024 से मार्च 2026 तक 4 हजार 427 रूपये की बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा नहीं की गई थी।

इनकी मौजूदगी में हुई कार्यवाही

तालाबंदी की कार्यवाही के समय राजस्व उप निरीक्षक विनोद सिंह चौहान, सहायक राजस्व निरीक्षक सनीष रजक एवं वसूलीकर्ता शरद सेन मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने बकायेदारों से अवकाश के दिनों में निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुला रखने तथा विशेष शिविर आयोजन की सुविधा का लाभ उठाकर देय राशि जमा कर अप्रिय कार्यवाही से बचने की अपील की है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here