Home इंदौर विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका...

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: कैबिनेट मंत्री श्री परमार मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन 'उमंग' में शामिल हुए मंत्री श्री परमार

9
0

जबलपुर,  प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के मुख्‍य आतिथ्‍य में आज शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन उमंग अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने मंत्री श्री परमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप
प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से भारत अपनी खोई हुई ज्ञान परंपरा को पुनः स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत भारत की गौरवशाली शिक्षा पद्धति और गुरुकुलों को समाप्त कर हमें हीन भावना से भरने का प्रयास किया था। श्री परमार ने जोर देकर कहा कि भारत कभी गरीब या अशिक्षित देश नहीं था, बल्कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संपदा और ज्ञान को लूटने का काम किया। मंत्री श्री परमार ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा
केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए होनी चाहिए। विधायक श्री अभिलाष पांडे ने विधानसभा सत्र से सीधे कार्यक्रम में पहुँचने का उल्लेख करते हुए
छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने महाविद्यालय की ऐतिहासिकता का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री परमार के समक्ष परिसर में ई-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्मार्ट क्लासेस और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाओं के विस्तार की माँग रखी।
विधायक की माँगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्री परमार ने कहा कि महाविद्यालय के उन्नयन के लिए सरकार किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्राओं की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री अभिलाष पांडे ने की। इस अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, श्रीमती अश्विनी परांजपे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और छात्राएं उपस्थित रहीं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here