Home इंदौर संकल्प से समाधान अभियान के तहत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित...

संकल्प से समाधान अभियान के तहत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें. समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश.

9
0

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तर आयोजित किये जा रहे वाले शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण करने और पात्र आवेदकों को मौके पर ही हितलाभों का वितरण करने के निर्देश सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिये हैं। श्री सिंह आज सोमवार की शाम समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ अनुराग सिंह सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर
आयोजित किये जा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी अधिकारियों दिये। श्री सिंह ने जनवरी माह की सीएम हेल्प लाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जिले को प्रथम समूह
के जिलों में ए रेटिंग के साथ तीसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी विभागों के जिला अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने जिले के परफार्मेंस को और बेहतर करने के लिये 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और आवेदक की संतुष्टि के साथ ही किया जाये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मौजूद अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को आने वाले त्यौहारों को देखते हुये अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश देते हुये कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यक हो तो प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें और आपराधिक तत्वों को बाउंडओवर करें। कलेक्टर ने अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तुरंत एक्शन लेने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त
कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर चर्चा करते हुये कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नगरीय निकायों को लक्ष्य के अनुरूप बैंकों को प्रकरण प्रेषित करने तथा हितग्राहियों को ऋण वितरण में गति लाने कहा। उन्होंने धारणाधिकार योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में पट्टा वितरण की दिशा में अभी तक हुई प्रगति
की समीक्षा करते हुये एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी हितग्राहियों का सत्यापन करने कहा। श्री सिंह नेवन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने तथा शासकीय प्रयोजन के लिये भूमि आबंटन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने कहा। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिये जिले के नगरीय क्षेत्रों में चल रही तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने कार्यालय भवन और कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा लोगों को जागरूक करने के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े स्लोगन अंकित करने के निर्देश दिये। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नगरीय निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण की नई गाइड लाइन और प्रक्रिया के मुताबिक तैयारियों करने पर जोर दिया। श्री अहिरवार ने सिटीजन फीडबैक को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता भी बताई।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here