Home इंदौर तहसील मझौली में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

तहसील मझौली में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

16
0

जबलपुर, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में तहसील मझौली पोंडा में अवैध उत्खनन पर आवश्यक कार्रवाई की गई। एसडीएम सिहोरा श्री पुष्पेंद्र आहके और माइनिंग अधिकारी श्री एके राय के मार्गदर्शन में तहसील मझौली के ग्राम कुकरई में अवैध मिट्टी, भसूआ रेत उत्खनन की कार्रवाई अतिरिक्त तहसीलदार पोंडा श्री ललित ग्वालवंशी और खनिज निरीक्षक श्री शिवपाल चौधरी द्वारा की गई। इस कार्रवाई में अवैध उत्खनन में संलग्न 2 डंपर (एक 6 चका और एक 10 चका), 1 जेसीबी
और 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया। अमले को देखकर वाहन चालक एवं मशीन आपरेटर मौके से भाग गए। वैकल्पिक व्यवस्था कर उक्त सभी वाहनों को थाना गोसलपुर में सुपुर्द किया गया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here