Home इंदौर सरकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए शहपुरा तहसील में 25 फरवरी को...

सरकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए शहपुरा तहसील में 25 फरवरी को खंड स्‍तरीय बैठक आयोजित

11
0

जबलपुर, राज्‍य शासन द्वारा प्रतिमाह कलेक्‍टर कांफ्रेंस के माध्‍यम से विभिन्‍न विभागों के चिन्हित विषयों पर प्रगति की समीक्षा की जाती है। उसी के तारतम्‍य में जिला स्‍तर पर भी प्रतिमाह विभागवार चयनित विषयों की बैठके की जाती है। जिले में उक्‍त विषयों पर बेहतर प्रगति तथा जमीनी स्‍तर से फीडबैक लेने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व की अध्‍यक्षता में उपखंड, ब्‍लॉक स्‍तर पर निर्धारित समय-सीमा पर भी बैठकें आयोजित होती रहें। इसके लिए उपखंड व ब्‍लॉक स्‍तरीय बैठकों के कैलेंडर भी जारी किया गया है। बैठक में मुख्‍य रूप से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार-उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके। इसी तारतम्‍य में 25 फरवरी को अपरान्‍ह 4 बजे तहसील कार्यालय शहपुरा भिटौनी में बैठक आयोजित की गई है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here