कटनी – नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे महापौर के समक्ष रखीं।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ मौके पर ही हल किया जाए। जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण एवं प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं। महापौर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नागरिकों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यवाही की जाए।महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि परिणाम देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42





