Home इंदौर खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिये नमूने

खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिये नमूने

24
0

जबलपुर, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर विक्रय प्रतिष्ठानों का आज बुधवार को भी निरीक्षण किया गया तथा परीक्षण हेतु नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान रांझी स्थित रजवाड़ी स्वीट्स से गुझिया एवं मावा कतली, नर्मदा डेयरी से मावा एवं
पनीर, रामपुर स्थित राजस्थान मिष्ठान्न भण्डार से नमकीन, बेस्ट बंगाल स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं बेसन के लड्डू, सत्यनारायण गुजराती नमकीन से नमकीन, कटंगी रोड स्थित ओम बीकानेर मिष्ठान्न भण्डार से खोवा एवं पतीशा, सदर बाजार स्थित बालाजी स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं कलाकंद, तिलवारा स्थित कृष्णा स्वीट्स एण्ड नमकीन से मावा बर्फी एवं नारियल बर्फी तथा केक टेडर्स से नमकीन एवं केक के नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार निरीक्षण में मौके पर ही दुग्ध उत्पादों मावा, घी, पनीर आदि का
प्राथमिक परीक्षण भी किया गया। प्राथमिक परीक्षण में यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की उपस्थिति नहीं पायी गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि के निर्माण तथा संग्रहण की प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन
करने के निर्देश खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को दिये गये हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here