कटनी – जिले की स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम धरवारा में पदस्थ हल्का पटवारी महेंद्र मिश्रा के द्वारा किसान से नक्शा बटांकन और सीमांकन के बदले अवैध तरीके से पैसे की मांग करने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया ने ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पटवारी महेंद्र मिश्रा धरवारा निवासी किसान बारेलाल से नक्शा बटांकन और सीमांकन कार्य के बदले पैसों की मांग करते और राशि प्राप्त करते दिखाई दे रहे हैं। तहसीलदार स्लीमनाबाद द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से प्राप्त एक आवेदन के निराकरण के एवज में यह अवैध मांग की गई थी। जिसके आधार पर पटवारी श्री मिश्रा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है। पटवारी श्री मिश्रा द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के एवज में कृषकों से अनावश्यक रूप से तथा गैर कानूनी रूप से रूपए लिए जा रहे है तथा और अधिक रूपयों की डिमांड भी की जा रही है। यह कृत्य पदीय दायित्वों के विपरीत होकर भ्रष्टाचार एवं आपराधिक श्रेणी में होना पाया जाता है।एसडीएम बहोरीबंद द्वारा जारी नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि आप इस नोटिस की प्राप्ति की तिथि से 2 दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं तो यह माना जाएगा कि आपके पक्ष में कोई आधार नहीं है। आपके विरूद्ध एक पक्षीय आदेश पारित किया जावेगा। आपके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक न होने की दशा में आपके विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् कार्यवाही की जायेगी।
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर पटवारी को कारण बताओं नोटिस जारी
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42










