Home इंदौर वन स्टॉप सेंटर बना सुरक्षित घर वापसी का माध्यम

वन स्टॉप सेंटर बना सुरक्षित घर वापसी का माध्यम

13
0

कटनी   श्री आशीष तिवारी, कलेक्टर जिला- कटनी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर जिला कटनी के प्रयासों से एक युवती सुरक्षित अपने घर पहुँच पाई।

यह कहानी है, अनूपपुर जिले की एक युवती सरला (परिवर्तित नाम) की। सरला ने पारिवारिक कारणों से बिना परिजनों को बताए घर छोड़ दिया। सरला ट्रेन में बैठकर कटनी पहुँच गई। वहीं उसका परिवार उसकी तलाश में परेशान था।

          कटनी स्टेशन पर सरला को अकेले देखकर जीआरपी कटनी द्वारा वन स्टॉप सेंटर कटनी की टीम से सम्पर्क किया गया। स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए सरला को वन स्टॉप सेंटर कटनी में तत्काल आश्रय प्रदान किया गया। सरला प्रारम्भ में अपने सम्बन्ध में कोई भी जानकारी साझा करने को लेकर असमंजस में थी। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक श्रीमती शैली तिवारी द्वारा धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सरला की काउंसलिंग की गई। लगातार संवाद और भरोसा दिलाने के बाद सरला ने बताया कि वह परिजनों से रुष्ट होकर कटनी पहुँच गई है।

          इसके बाद वन स्टॉप सेंटर कटनी की टीम द्वारा अलग-अलग माध्यमों से सरला के परिवार से संपर्क करने के प्रयास किए गए। कई कोशिशों के बाद उसके पिता से संपर्क स्थापित हुआ। सूचना मिलते ही उसके पिता और भाई वन स्टॉप सेंटर पहुंचे।

वन स्टॉप सेंटर में सरला एवं उसके परिजनों को समझाया गया कि संवाद ही अच्छे पारिवारिक संबंधों की रीढ़ है। परामर्श उपरांत आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सरला को सुरक्षित उसके पिता और भाई के साथ घर भेज दिया गया।

          सरला की कहानी उदाहरण है कि श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर कटनी विषम परिस्तिथियों में महिलाओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने एवं उनकी सुरक्षित गृह वापसी के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। समय पर की गई काउंसलिंग, पुलिस और वन स्टॉप सेंटर के समन्वय तथा परिवार के सहयोग से सरला जैसी अनेक युवतियाँ की सुरक्षित गृह वापसी हुई है एवं हिंसा से पीड़ित महिलाएं को एक छत के नीचे विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल रहा है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here