Home इंदौर चना और मसूर खरीदी के लिये किसान भाई 16 मार्च तक करा...

चना और मसूर खरीदी के लिये किसान भाई 16 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन इस बार ओटीपी नहीं चेहरे से होगा सत्‍यापन

19
0

कटनी – भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान भाई 16 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में गेहूँ पंजीयन के लिए निर्धारित 55 पंजीयन केन्द्रों में ही चना एवं मसूर के उपार्जन हेतु भी पंजीयन किया जाएगा।

इस वर्ष चेहरे से होगा किसान का सत्‍यापन

चना एवं मसूर के पंजीयन के दौरान इस वर्ष खरीदी केन्द्रों द्वारा उपज खरीदने से पहले कृषकों की वास्तविक पहचान के लिए आधार का सत्यापन सक्षम पी.ओ.एस. मशीन या मोबाईल ऐप के माध्यम से चेहरे का प्रमाणीकरण कर वास्तविक किसान का सत्यापन किया जावेगा, क्योकि विगत वर्षों की भांति ओ.टी.पी मान्य नहीं होगा।

किसान की अनुपस्थिति में 3 लोग हो सकेंगे अधिकृत

          यदि कृषक खरीदी केन्द्र पर स्वयं उपस्थित न हो पाये तो अपनी फसल के विक्रय हेतु पंजीयन के समय 3 अधिकृत व्यक्तियों का नाम और आधार नंबर दे सकता है। जिनके द्वारा पंजीकृत किसान की फसल खरीदी केन्द्र पर लाई जा कर विक्रय किया जा सकेगा। कृषक द्वारा अधिकृत किये गये व्यक्तियों का भी आधार-सक्षम पी.ओ.एस. मशीन या मोबाईल ऐप के माध्यम से चेहरे का प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। कोई भी व्यक्ति अधिकतम तीन कृषकों के अधिकृत व्यक्ति के तौर पर काम कर सकता है तथा उपज का भुगतान पंजीकृत कृषक के बैंक खाते में किया जाऐगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here