Home इंदौर कलेक्टर श्री तिवारी ने किया सर्वाइकल कैंसर के एचपीवी टीकाकरण अभियान का...

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया सर्वाइकल कैंसर के एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिले में 16 हजार से अधिक किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका

14
0

कटनी – महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए जिला चिकित्‍सालय कटनी में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ 3 किशोरियों को टीका लगाकर किया गया।

तीन बालिकाओं को लगा पहला टीका

          अभियान के पहले दिन कलेक्टर श्री तिवारी की मौजूदगी में तीन किशोरियों श्रृष्टी सोनी, खुशी पाण्डे और मंदाकनी कोल का टीकाकरण किया गया। इन बालिकाओं को ‘यूविन’  पोर्टल के माध्यम से तत्काल टीकाकरण का डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने की अपील

          कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। यह बाजार में लगभग 4 हजार रुपये की आती है, लेकिन शासन द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिये सभी पालक व अभिभावक अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह सुरक्षा कवच जरूर दिलाएं।

16 हजार से अधिक किशोरियों को लगेगा टीका

          अभियान के तहत जिले में कुल 16,258 किशोरियों को एचपीवी टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत विजयराघवगढ़ में 2650, कटनी शहरी में 2772, बहोरीबंद में 2500, ढीमरखेड़ा में 2234, कटनी ग्रामीण में 1854, रीठी में 1598, बड़वारा में 1350 और बरही में 1300 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिये जिला अस्पताल के अलावा उमरियापान, बरही, बड़वारा, पहाड़ी, रीठी, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की यह सुविधा उपलब्ध है।

          टीकाकरण शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई, डॉ. मनीष मिश्रा, संभागीय सलाहकार श्री निहार दीवान सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त अमला उपस्थित रहा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here