Home इंदौर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विज्ञान दिवस पर छात्राओं ने...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विज्ञान दिवस पर छात्राओं ने किया शासकीय आई.टी.आई. का भ्रमण

13
0

कटनी  कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत छात्राओं के प्रोत्साहन एवं उन्मुखीकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

          इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, कटनी के निर्देशन में छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने और करियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कटनी के भ्रमण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘विज्ञान में महिलाएं, विकसित भारत को उत्प्रेरित करना’ रही।

          उन्मुखीकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास, कटनी द्वारा छात्राओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास एवं महत्व के बारे में बताया गया। विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को स्मरण करते हुए, छात्राओं को तकनीकी एवं औद्योगिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया गया। श्रीमती रीता त्रिपाठी, प्रशिक्षण अधिकारी एवं श्री अनिल तिवारी द्वारा छात्राओं को शासकीय आई टी आई में प्रवेश प्रक्रिया, विभिन्न ट्रेड एवं उनमें कर्रियर निर्माण के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

          कार्यक्रम के द्वितीय चरण में छात्राओं को शासकीय आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड जैसे वेल्डिंग, फिटर, इलेक्ट्रिकल, कोपा, स्टेनो, मोटर व्हीकल आदि की वर्कशॉप और कक्षाओं का भ्रमण करवाया गया। सम्बन्धित प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा छात्राओं को ट्रेड की बारीकियों एवं उनमें रोज़गार के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा वर्कशॉप की मशीनरी और टूल्स के बारे में रोचक प्रश्न भी पूछे गये, जिनका उत्तर प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा दिया गया। छात्राओं द्वारा शासकीय आईटीआई के भ्रमण को उपयोगी बताया गया।

          कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री देवेंद्र मिश्रा, प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटनी, संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारियों, अनिल तिवारी, शैली तिवारी एवं श्रद्धा शुक्ला, महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष सहयोग रहा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here