Home इंदौर जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला संपन्‍न

जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला संपन्‍न

8
0

जबलपुर,
कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम
अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों के संबंध में भंवरताल गार्डन स्थित संस्‍कृति भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जल संचय के विभिन्‍न उपायों के बारे में जानकारी देकर कहा गया कि पुराने जल संरचनाओं का चिन्‍हांकन कर उनका पुनर्जीवन करें। साथ ही नए जल संरचनाओं को बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। कार्यशाला में कहा गया कि जल ही जीवन है, अत: जिले की समस्‍त पंचायत एवं ग्रामों, वार्डों में जल स्‍त्रोंतों के पुनर्जीवन कर जल संरक्षण के सभी आवश्‍यक उपाय सुनिश्चित करें। चेकडेम बनाने, स्‍टॉप डेम में गेट लगाना, तालाबों व कुओं की गाद निकालने,
तालाबों की पिचिंग, बोरवेल व कुआं रीचार्ज, सूखे बोरवेल को फंक्‍शनल करनें, रूफ टॉप वॉटर हार्वेस्टिंग स्‍ट्रकचर, शॉकपिट बनाने, कंटूरट्रेंच, नाला बंधान, परकोलेशन पोंड बनाने आदि के साथ जल संचय करने के अन्‍य नवाचारों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि जल संचय जन भागीदारी 2.0 और जल गंगा संवर्धन अभियान का एक ही उद्देश्‍य है कि जल संचय प्रभावी रूप से हो। उन्‍होंने कहा कि जल स्‍त्रोंतों के संरक्षण व पुनर्जीवन के साथ जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के उपाय हों। सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं सुनिश्चित करायें। उन्‍होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों को पोर्टल में एंट्री करायें। साथ ही तालाबों को राजस्‍व रिकार्ड में दर्ज करायें। जल स्‍त्रोतों के पुनर्जीवन के लिए शहरी क्षेत्र में नगर निगम कमिश्‍नर तथा ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जिला पंचायत इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें। विभाग के निर्देशानुसार पीएचई द्वारा भी
हेंडपम्‍पों में रिचार्ज पिट बनाये जाने व वाटर हार्वेस्टिंग कराये जाने के लक्ष्‍यों के बारे में जानकारी दी, ताकि नल जल योजनाओं का सफल संचालन हो सके। उन्‍होंने समूह जल प्रदाय योजनाओं के संचालन के संबंध में नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में भी आवश्‍यक जानकारी दी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here