Home इंदौर लाइनमैन दिवस पर 63 लाइन कर्मियों का हुआ सम्मान.

लाइनमैन दिवस पर 63 लाइन कर्मियों का हुआ सम्मान.

7
0

जबलपुर,
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर वृत्त के संचालन संधारण संभाग में लाइनमैन दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एस. के. गिरिया तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी उपस्थित थे। इस अवसर पर कंपनी स्तर पर पाँच उत्कृष्ट लाइन कर्मियों को तथा संभाग स्तर पर 58 लाइन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्तिक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा लाइन कर्मियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन  रक्षक सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही दादा वीरेंद्र पुरी देव जी नेत्रालय द्वारा सभी लाइनमैन के
लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कदम संस्था द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एस के गिरिया ने लाइन कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि लाइनमैन विद्युत व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी ने अपने संबोधन में लाइनमैन को कंपनी के हीरो बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे निरंतर सेवा देकर विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी लाइन कर्मियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा प्रदान करने तथा कंपनी के
लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी लाइनमैन को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई तथा प्रबंध संचालक के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के सभी संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार द्वारा किया गया। समापन पर नीरज परसते ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here