Home इंदौर जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट के सब्जी मंडी में लगेगा...

जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट के सब्जी मंडी में लगेगा जैविक हाट बाजार

9
0

कटनी  – जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मुडवारा सब्जी मंडी में प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी  ताज़ी हरी सब्जियों का जैविक हाट बाजार लगेगा।

इस हाट में जिले भर के वे कृषक भाग लेंगे, जो रसायनमुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से खेती कर रहे हैं। किसान अपने ताजे एवं प्रमाणित जैविक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराएंगे।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की इस पहल का उद्देश्य जैविक उत्पादों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा उपभोक्ताओं और जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच सीधा संवाद एवं विश्वास का सेतु तैयार करना है।

इस आयोजन से जहां नागरिकों को शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं किसानों को भी अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही अन्य कृषक भी जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे स्वस्थ समाज और सशक्त किसान की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया जा सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here