Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारकनाथ घोष गिरफ्तार

15
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा असूचना तंत्र विकसित कर प्राप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च, 2026 को अत्यंत दुर्लभ जलीय और वन्य-जीवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी तारकनाथ घोष पुत्र निताई घोष, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल को कानपुर रेलवे स्टेशन से स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश की मुख्यालय भोपाल, इकाई शिवपुरी और वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली के संयुक्त दल द्वारा गिरफ्तार किया
गया। तस्करी के प्रकरण में पूर्व में क्षेत्रीय इकाई भोपाल, शिवपुरी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों से घड़ियाल के 30 बच्चे, 17 रेड क्राउंड-रूफ्ड कछुए, 19 स्ट्रिप्ड-रूफ्ड कछुए जब्त कर 12 जुलाई, 2025 को वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी तारकनाथ घोष के विरुद्ध एसटीएसएफ द्वारा दर्ज वन अपराध प्रकरण 5 मई, 2017 को
सीबीआई के सुपुर्द किया जा चुका था। आरोपी 9 वर्षों से फरार था, जिसे पकड़ने के लिये एसटीएसएफ द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध विशेष न्यायालय शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत कर फॉरेस्ट रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जायेगी, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटाई जा सकेगी। प्रकरण में विवेचना जारी है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here