जबलपुर,
जबलपुर जिले में संचालित कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों का वित्त वर्ष 2026-27 के लिये ई-टेंडर कम ऑक्शन से निष्पादन की प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे चरण के बाद शेष रह गईं 116 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निर्धारित आरक्षित मूल्य पर निष्पादन तीसरे चरण में 14 मार्च को कलेक्टर कार्यालय में किया जायेगा।
सहायक आयुक्त आबकारी आयुक्त के अनुसार जिले में संचालित 143 कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानों का वित्त वर्ष 2026-27 के लिये ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से उनकी भौगोलिक निरंतरता के आधार पर प्रथमतः 36 समूहों में विभक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के बाद शेष रह गईं 116 कम्पोजिट मदिरा दुकाने को तीसरे चरण में ई-टेंडर कम ऑक्शन से निष्पादन के
लिये 15 समूहों में पुनर्गठित किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि तीसरे चरण में कम्पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेंडर कम
ऑक्शन से निष्पादन के लिये 12 मार्च की सुबह 1बजे से 14 मार्च की शाम 4 बजे तक ई-टेण्डर हेतु ऑनलाइन टेण्डर डाउनलोड एवं ई-टेण्डर ऑफर सबमिट किये जा सकेंगे। ई-टेण्डर हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र 14 मार्च की शाम 4.05 बजे से खोले जायेगें। ई-टेंडर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने का समय 14 मार्च की शाम 5.30 बजे से शाम 6.50 बजे तक निर्धारित किया गया है। पन्द्रह मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी पन्द्रह मिनट के लिये समयावधि में वृद्धि की
जा सकेगी। ई-टेंडर संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 14 मार्च की शाम 6 बजे खोले जायेंगे। जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर के माध्यम से कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों का निराकरण टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक किया जायेगा। सहायक आबकारी आयुक्त के मुताबिक ई-टेण्डर के माध्यम से कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानों के निष्पादन की शर्तो, धरोहर राशि, नियम एवं प्रक्रिया तथा दुकानों के आरक्षित मूल्य आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ई-टेंडर के माध्यम से निष्पादित होने वाली मदिरा दुकानों के एकल समूहों के संबंध में आवश्यक जानकारी ई-टेंडर सुविधा प्रदाता एनआईसी के पोर्टल https://mptender.gov.in पर भी अपलोड एवं घोषित की जायेगी।










