जबलपुर,
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने फेसलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा ई-पंजीयन प्रक्रिया को आधुनिक, पारदर्शी एवं आम नागरिकों के अनुकूल बनानें
के लिएसम्पदा साफ्टवेयर लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत फेसलेस रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान की गई है, जो न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत में पहली और सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। इस नवीन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को घर बैठे दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा प्रदान करना है। यह प्रक्रिया पूर्ण रूपेण तकनीकी रूप से दक्ष, सुरक्षित, सरल एवं सुगम है। जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित विभाग द्वारा निष्पादित किये जानें वाले अधिकतम लीज डीड, सेल-डीड एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन अब अनिवार्य रूप से फेसलेसप्रक्रिया के माध्यम से ही कराया जाना सुनिश्चत किया जाए। फेसलेस रजिस्ट्री से आम जनता को कार्यालय आनें की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, इस संबंध में पक्षकारों को भी अवगत
कराने के लिए कहा गया। सम्पदा साफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्यप्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, विभाग की ओर से प्रस्तुत होनें वाले दस्तावेजों में इस प्रक्रिया का ही पालन हो। चूँकि यह परियोजना पूरे देश में केवल मध्यप्रदेश में ही लागू की गई है, अतः इस दिशा में जबलपुर को अग्रणी बनाने के लिए प्रभावी कार्य करें।
जिले में फेसलेस रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42




