Home इंदौर कैंसर उपचार के वैज्ञानिक पक्ष के साथ रोगियों की आस्था और संघर्ष...

कैंसर उपचार के वैज्ञानिक पक्ष के साथ रोगियों की आस्था और संघर्ष पर केंद्रित पुस्तक "बिटवीन साइंस एंड सोल" का मेडिकल कॉलेज के डीन ने किया विमोचन.

11
0

जबलपुर,
राज्य कैंसर संस्थान में शुक्रवार को आयोजित गरिमामय समारोह में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना ने वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ वेदांत कुमार मोदी द्वारा लिखित पुस्तक “बिटवीन साइंस एंड सोल : एन ओंकोलॉजिस्ट्स रिफ्लेक्शन्स ऑन फेथ , फियर एंड द फाइट अगेंस्ट कैंसर का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य कैंसर संस्थान की अधीक्षक प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी सिंघोतिया, संस्थान के रेडिएशन
ऑन्कोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य प्रोफेसर डॉ श्यामजी रावत, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ललित पटेल, असिटेंट प्रोफेसर डॉ सनंदन पटेल एवं डॉ पूनम मिश्रा मौजूद थे।
पुस्तक कैंसर उपचार के वैज्ञानिक पक्ष के साथ-साथ रोगियों की आस्था, भय और संघर्ष के मानवीय पहलुओं पर आधारित चिंतन प्रस्तुत करती है। डॉ. वेदांत कुमार मोदी ने अपने चिकित्सकीय अनुभवों के आधार पर विज्ञान और मानवीय संवेदनाओं के बीच के संबंध को इस पुस्तक में अभिव्यक्त किया है। समारोह में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों ने लेखक को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक चिकित्सा समुदाय तथा आम पाठकों के लिए
प्रेरणादायक सिद्ध होगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here