Home इंदौर 23 मार्च को ‘ शहीद स्मृति संगोष्ठी ‘ में होगा देश के...

23 मार्च को ‘ शहीद स्मृति संगोष्ठी ‘ में होगा देश के वरिष्ठ साहित्यकारों का आगमन ।

8
0

कटनी  / भारतीय स्वतंत्रता के क्रांतिकारी संग्राम में अपने तन मन धन का बलिदान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह , सुखदेव , राजगुरु के बलिदान दिवस एवं हेमू कालाणी के जन्म दिवस पर विरासत संरक्षण हेतु क्रियाशील संस्था इंटैक एवं म. प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन कटनी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘ शहीद स्मृति संगोष्ठी ‘ का आयोजन आगामी 23 मार्च 2026 सोमवार को शायं 4.00 बजे स्थानीय भार्गव कंपाउंड ( गायत्री शक्तिपीठ के आगे ) में किया जा रहा है । इस अवसर पर देश के वरिष्ठ साहित्यकार सर्वश्री अष्टभुजा शुक्ल  कवि / निबंधकार  – बस्ती , राजीव शर्मा  IAS , वरिष्ठ कवि / कथाकार ,  विमलचंद पाण्डेय कहानीकार – मुंबई , तरुण भटनागर –  कहानीकार – इंदौर , विवेक चतुर्वेदी कवि – जबलपुर , डा. दीपक जायसवाल कवि – दिल्ली , रामनिहोर तिवारी नवगीतकार – मानपुर , विभूति तिवारी  नवगीतकार – ब्यौहारी ,  इति तिवारी नवगीतकार – दिल्ली  आदि को आमंत्रित किया गया है ।
उक्त साहित्यिक समारोह के प्रथम चरण में शहीद स्मृति संगोष्ठी , द्वितीय चरण में कहानी पाठ एवं तृतीय चरण में काव्य पाठ संपन्न होगा । कार्यक्रम हेतु श्री सुशील शर्मा C. A. की अध्यक्षता में गठित स्वागत समिति में सर्वश्री राधेश्याम बृजपुरिया ,सुरेश सोनी ‘ ऋतुराज ‘ , मनोहर ‘ मनोज ‘ , प्रो. ( रिटा.) अशोक श्रीवास्तव , देवेंद्र कुमार पाठक , रामनरेश मिश्र ‘  विद्यार्थी ‘ , विजय कुमार बागरी , राजा अवस्थी , डा . के. एल. हल्दकार, राम खिलावन गर्ग , अजय प्रताव सिंह बघेल , सुभाष सिंह , भावेश दुबे ,  रविन्द्र ‘ रवि ‘ , डा . राजेश श्रीवास्तव ‘ प्रखर ‘ मुकेश त्रिपाठी , डा. अमित साहू , निर्भय सिंह , मोहन नागवानी , अजय सरावगी , मुकेश चंदेरिया , सुधीर सिंघानी , मनोज निगम , राजेश बनवारी , मीरा भार्गव , उषा पांडे , अरुणा दुबे एवं पुष्प गुप्ता ‘ प्रांजलि ‘ का चयन किया गया है । गत दिनांक संपन्न  बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर तैयारियां की जा रही हैं ।

सादर प्रकाशन हेतु

भवदीय
राजेंद्र सिंह ठाकुर
को कन्वीनर, इंटैक कटनी चेप्टर


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here