जबलपुर,
रसोई गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर सख्ती से लगाम लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही रविवार को भी जारी रही। शहर में आधारताल तहसील के अंतर्गत रविवार को 11 घरेलू तथा 2 कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडरों को जप्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में विजय नगर चौपाटी में की गई आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही में व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर तीन घरेलू रसोई सिलेंडर को जप्त किया गया है। वहीं,
जयप्रकाश नगर आधारताल में हॉकर के निवास से दो कमर्शियल और एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त किये गये हैं। आधारताल में अग्रवाल स्वीट्स से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, रानीताल स्थित जायका रेस्टारेंट से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, रानीताल में ही श्रीराम रेस्टारेंट से दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर तथा जय नगर
स्थित अंशुल रेस्टारेंट से तीन घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर जप्त किये गये हैं। कार्यवाही में प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद मिश्र, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, कार्यालिक मजिस्ट्रेट नीतू बागरी, कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक राजधर साकेत एवं गुंजन सिंह शामिल थे।
व्यावसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर ग्यारह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42





