जबलपुर,
पारम्परिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाकर अपनी किसान अब केवल अनाज उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मछली पालन, पशुपालन और बागवानी जैसे कार्यों से भी अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण जिले के पाटन विकासखंड के बेनीखेड़ा ग्राम में कृषक विकास ग्रोवर के खेत में देखा जा सकता है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने क्षेत्र निरीक्षण के दौरान विकास ग्रोवर के द्वारा की जा रही समन्वित खेती जायजा लिया। श्री ग्रोवर ने अपनी कृषि भूमि को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया है, जिससे संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खेत के निचले हिस्से में तीन तालाब बनाये गये है, जहां वे कतला, रोहू, ग्रास कॉपर एवं
मृगल जैसी उन्नत नस्ल की मछली का पालन कर रहे हैं। इस तालाब का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका उपयोग वे फसलों की सिंचाई में कर है हैं।
उप संचालक कृषि के मुताबिक श्री ग्रोवर के खेत के एक हिस्से में आम, अमरूद, सेव, केला, एवोकैडो, अनार और नींबू के बाग लगाए गए हैं। उनके पास दुधारू पशु भी अच्छी संख्या में है। पशुओं से प्राप्त दूध सीधे बाजार में बेचा जाता है, जबकि उनके गोबर और मूत्र से वर्मी कंपोस्ट(केंचुआ खाद) तैयार की जाती है। पशुओं का अपशिष्ट खेतों के लिए खाद बनता है और खेत का चारा पशुओं के काम आता है।
उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज श्रीवास्तव एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सीमा राउत को क्षेत्र के अन्य किसानों को समन्वित खेती अपनाने के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अधिक आय तथा कम रिस्क वाली खेती कर सकें।
खेती के साथ पशुपालन और मछली पालन. समन्वित खेती से बढ़ेगी किसानों की आय.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











