जबलपुर,
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, सस्य विज्ञान विभाग में अखिल भारतीय चारा अनुसंधान के अंतर्गत नए संकर बाजरा नेपियर ब्लॉक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा थे।
कुलपति डॉ मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बताया कि जबलपुर दुग्ध उत्पादक शहरों में से एकप्रमुख शहर है और यहाँ वर्ष भर हरे चारे की आवश्यकता बनी रहती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न प्रदेशों से नई-नई विकसित संकर बाजरा नेपियर किस्मों को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के रूप में स्थापित किया जा रहा है। ताकि, किसानों को इन किस्मों की जानकारी मिल सके और
आने वाले समय में व्यापक स्तर पर किसानों की मांग के अनुसार इनकी पूर्ति की जा सके। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये डॉ जी के कोतु ने बताया कि संकर बाजरा नेपियर में 7 से 10 प्रतिशत प्रोटीन तथा 25 से 30 प्रतिशत रेशा पाया जाता है। साथ ही इसमें उत्तम स्वाद, अच्छी गुणवत्ता एवं उच्च उत्पादन क्षमता होती है। इसके फलस्वरूप यह पशुओं के लिए अत्यंत पौष्टिक चारा माना जाता है। परियोजना प्रभारी डॉ अमित कुमार झा ने बताया कि इस घास की जड़ों को एक बार रोपण करके उचित
प्रबंधन द्वारा कई वर्षों तक लगातार उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। यह घास बाजरे के समान पौष्टिक एवं सुस्वादु हरा चारा प्रदान करती है। संकर बाजरा नेपियर घास को काटकर पशुओं को खिलाया जाता है तथा इससे साइलैज बनाकर भी पशुओं को खिलाया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक खरपतवार निदेशालय डॉ जे एस मिश्रा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ जयंत भट्ट, कुलसचिव डॉ ए के जैन, संचालक विस्तार डॉ टी आर शर्मा, डॉ. स्वाति बारचे अधिष्ठाता उद्यानिकी डॉ स्वाति बारचे, परियोजना समन्वयक तिल एवं नाइजर डॉ
आंनद विश्वकर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ विजय कुमार यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित शर्मा, विभागाध्यक्ष सस्य विज्ञान विभाग डॉ नम्रता जैन सहित सभी कृषि वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कृषि विश्वविद्यालय में नए बाजरा नेपियर ब्लॉक का शुभारंभ.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











