Home इंदौर संकल्‍प से समाधान अभियान का तृतीय चरण शुरू विकासखंड स्‍तर पर...

संकल्‍प से समाधान अभियान का तृतीय चरण शुरू विकासखंड स्‍तर पर लग रहें शिविर मंगलवार को नगर परिषद विजयराघवगढ़ में आयोजित होगा शिविर

17
0

कटनी   शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्‍येक पात्र नागरिकों को दिलाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” का तृतीय चरण शुरू हो चुका है। इस चरण के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें क्लस्टर या जोन लेवल पर अनिराकृत शेष आवेदन व शिकायतों या नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

          जिन विकासखण्ड मुख्यालयों में नगर पंचायत या नगर पालिका स्थित है, उनमें सम्मिलित रूप से विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में किए गए निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

          जारी शिविर कार्यक्रम के अनुसार विजयराघवगढ़ नगर परिषद में मंगलवार 17 मार्च को, विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा में शुक्रवार 20 मार्च को, नगर परिषद बरही और विकासखंड कटनी में सोमवार 23 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

          जबकि मंगलवार 24 मार्च को विकासखंड बड़वारा, कटनी (एम कार्पोरेशन) और रीठी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। वहीं गुरूवार 26 मार्च को विकासखंड बहोरीबंद में शिविर आयोजित किया जाएगा।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी जिला अधिकारियों और एसडीएम को संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत आयोजित होने वाले विकासखंड स्‍तरीय शिविरों में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों को इन शिविरों में विधायकों और स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाने हेतु निर्देशित किया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here