Home इंदौर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

18
0

कटनी  – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कटनी के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह के मार्गदर्शन में नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद द्वारा सेक्टर बहोरीबंद-02 के अंतर्गत गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत सभागार पथराडी पिपरिया में आयोजित किया गया।

          प्रशिक्षण की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से की गई। तत्पश्चात अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों श्री लोकेश ब्यौहार, जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल, सरपंच प्रतिनिधि मांगी लाल चौधरी, रविकांत राय, अनार सिंह पटेल, राम मिलन विश्वकर्मा का स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी सम्माननीय जनों का परिचय कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए समितियों के त्रैमासिक कार्यों की समीक्षा भी की गई।

          विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा—स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन पर आधारित प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

          प्रेरणास्रोत रविकांत राय, अवधेश प्रसाद बैरागी, रामसिंह पटेल ने क्रमशः समग्र ग्राम विकास की अवधारणा, समितियों का दस्तावेजीकरण, एनजीओ गठन प्रक्रिया व उद्देश्य पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत में बेसलाइन सर्वे कर गांव की छोटी-छोटी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को पहचानकर आपसी सहयोग से समाधान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पूर्वजों की तरह सामूहिक सहयोग से गांव का विकास संभव है।

          रामेश्वर पटेल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं नशा मुक्ति पर आधारित गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। वहीं संजय लोधी ने अपनी नर्सरी रोपण पर अपने अनुभव साझा करते हुए कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

          परामर्शदाता रामसिंह पटेल, धनीराम लोधी द्वारा समितियों के दस्तावेजीकरण के महत्व पर गंभीरतापूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, लोकेश ब्यौहार एवं श्री मांगी लाल चौधरी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अंत में सेक्टर प्रभारी धनीराम लोधी द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया।

          प्रशिक्षण सत्र मे डॉ. तेज सिंह केसवाल, लोकेश ब्यौहार, रविकांत राय, राम मिलन विश्वकर्मा, मांगी लाल चौधरी, मेंटर अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, धनीराम लोधी, संजय लोधी, रामेश्वर पटेल, संस्कार युवा समिति अध्यक्ष मनोज रैदास, रामस्नेह रैदास, संदीप रैदास, सेवक राम चौधरी, मदन रजक, अशोक बर्मन,  दादू राम विश्वकर्मा, केशलाल, शिवकुमार रजक, मोहन लाल, राजकुमार चौधरी, अंशुल रजक, शिवम पटेल, रिंकू चौधरी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here