जबलपुर,भू-राजस्व की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार बरेला द्वारा एक बिल्डर की कुकड़ीखेड़ा स्थित 2.0109 हेक्टेयर भूमि को कुर्क करने का वारंट जारी किया गया है। ज्ञात हो कि राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राजस्व अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में तहसीलदार बरेला शशांक दुबे द्वारा मेसर्स स्क्वायरफीट डेवलपर विनय, सुलेख चौकसे, राजेंद्र कुमार को भू-राजस्व जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था। परंतु, अनेक अवसर प्रदान करने के बाद भी 11 लाख 92 हजार 818 रुपये का बकाया भू राजस्व जमा नहीं की गई।
बकाया भू-राजस्व की राशि जमा नहीं करने पर तहसीलदार बरेला द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए मेसर्स स्क्वायरफीट डेवलपर के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया। इसके साथ ही इस कॉलोनाइजर की ग्राम कुकड़ीखेड़ा स्थित खसरा नंबर 20, 21, 22/2 एवं 23/2 की भूमि को विक्रय, दान या अन्यथा हस्तांतरित करने या भार मुक्त करने से आगामी आदेश तक निषेधित कर दिया गया है। तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के अनुसार मांग पत्र जारी किये जाने के बावजूद भू-राजस्व की राशि जमा
नहीं करने वाले तहसील के अन्य बकायादारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।
भू-राजस्व की बकाया राशि नहीं चुकाने पर बिल्डर की भूमि कुर्क. बरेला तहसीलदार की कार्यवाही.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42







