Home इंदौर पुस्तक मेला में इस बार लगेगा बुक बैंक का स्टॉल. विद्यार्थियों से...

पुस्तक मेला में इस बार लगेगा बुक बैंक का स्टॉल. विद्यार्थियों से पिछले वर्ष की किताबें दान करने का आग्रह.

25
0

जबलपुर,
स्कूली बच्चों और अभिभावकों को रियायती दर पर पाठ्य पुस्तकें, कापियां एवं गणवेश उपलब्ध कराने इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा। पुस्तक एवं गणवेश मेला में इस बार भी बुक बैंक का स्टॉल लगाया जा रहा है और पुरानी पाठ्य पुस्तकों के संग्रहण एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के अनुसार पुस्तक मेला में लगाये जाने वाले बुक बैंक के स्टॉल
के लिये विद्यार्थियों से पूर्व वर्ष की किताबों का संग्रह प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो पुरानी पाठ्य पुस्तकें दान स्वरूप बुक बैंक स्टॉल में देना चाहते हैं, वे अपनी पुस्तकें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जबलपुर तथा जिला शिक्षा केंद्र में जमा कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से भी अपेक्षा की है कि उनके विद्यालय में उपलब्ध पुरानी पाठ्य पुस्तकों अथवा विद्यार्थियों के पास उपलब्ध उपयोगी पुस्तकों को एकत्र कर उन्हें पुस्तक मेले हेतु जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने नागरिकों, अभिभावकों एवं से भी इस अनूठी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पुरानी पाठ्यपुस्तकों का दान कर विद्यार्थियों के हित में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष लगाए गये पुस्तक मेला में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को नाममात्र शुल्क पर पुरानी पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थीं। इस पहल से कई छात्रों को लाभ प्राप्त हुआ तथा आमजनों द्वारा भी इसकी व्यापक सराहना की गई।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here