Home इंदौर राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिये जिले की चार छात्राओं का चयन,...

राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिये जिले की चार छात्राओं का चयन, ग्वालियर रवाना.

20
0

जबलपुर,
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 22 और 23 मार्च को ग्वालियर में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड परीक्षा के लिये जबलपुर जिले से चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिये जबलपुर जिले से चयनित चारों विद्यार्थी छात्रायें हैं। चारों छात्राओं को उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ आज शनिवार को आईएसबीटी से ग्वालियर रवाना किया गया। जहाँ वे 22 एवं 23 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाडएवं सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगी।
चयनित छात्राओं में सिहोरा विकासखंड की कक्षा दूसरी की छात्रा दिव्या रजक एवं कक्षा तीसरी की छात्रा सान्या हल्दकार, शहपुरा विकासखंड की कक्षा चौथी की छात्रा दीपिका मेहरा तथा पनागर विकासखंड की कक्षा पांचवी की छात्रा नाविका पटेल शामिल हैं। चारों छात्राओं का चयन जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ। राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं डीपीसी योगेश शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय ओलंपियाड में सफल होने की शुभकामनाएं दी। ओलंपियाड परीक्षा आयोजन का उद्देश्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं में चिंतन, तार्किक क्षमता, सामाजिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here