Home इंदौर मच्छर जनित एवं मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निगम की सघन कार्रवाई...

मच्छर जनित एवं मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निगम की सघन कार्रवाई चार वार्डों में किया गया कीटनाशक दवा का छिड़काव

25
0

कटनी   शहर में रोजाना बदलते मौसम के चलते मच्छर जनित एवं मौसमी बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार शाम नगर के चार  वार्डों   इंदिरा गांधी वार्ड, राम मनोहर लोहिया वार्ड, जालपा देवी वार्ड सहित माधव नगर उपनगरीय क्षेत्र के हेमू कालाणी वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।

निगम प्रशासन की टीमों ने निर्धारित वार्डों में घर-घर एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास फागिंग मशीन से धुआं एवं दवा का छिड़काव कर मच्छरों के पनपने की संभावना को कम करने का प्रयास किया। इस दौरान नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है, ताकि नागरिकों को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here