जबलपुर,
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज सोमवार को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में अली मार्केट होमसाइंस कॉलेज रोड़ शास्त्री ब्रिज स्थित रोल्स मेनिया का कई अनियमितताएं पाये जाने पर खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे के अनुसार निरीक्षण के दौरान रोल्स मेनिया में वेज तथा नॉन-वेज
खाद्य पदार्थों का संग्रहण एक ही फ्रीजर में पाया गया था। इस खाद्य प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड सॉस एवं स्क्वॉश आदि का खाद्य पदार्थों के निर्माण में उपयोग किया जाना भी पाया गया है। इसके अतिरिक्त खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा खाद्य पंजीयन में खाद्य कारोबार का संचालन मदनमहल में होना बताकर अन्यत्र स्थान शास्त्री ब्रिज के पास, होमसाइंस कॉलेज रोड़ पर किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं पंजीयन प्राधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन तथा प्रतिष्ठान में पायी गई गंभीर अनियमितताओं को देखते हुये तथा लोक स्वास्थ्य के हित में रोल्स मेनिया का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके
साथ ही पंजीयन के निलंबन अवधि के दौरान इस प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार पर भी पूर्णतः रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत खाद्य पंजीयन निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
होमसाइंस कॉलेज रोड़ स्थित रोल्स मेनिया का खाद्य पंजीयन निलंबित एक ही फ्रीजर में रखे थे वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










