Home इंदौर विद्यार्थियों के लिये चलो बनें आदर्श कार्यक्रम का शुभारंभ.

विद्यार्थियों के लिये चलो बनें आदर्श कार्यक्रम का शुभारंभ.

27
0

जबलपुर,

स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था द्वारा जबलपुर जिले के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘चलो बनें आदर्श’ कार्यक्रम का आज मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में आचार्यश्री एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें प्रथम सत्र में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा एवं बी ए पी एस स्वामिनारायण
मंदिर, जबलपुर के कोषाध्यक्ष मुनिदर्शन स्वामी तथा द्वितीय सत्र में विधायक श्री अशोक रोहाणी विधायक एवं भाजपा के नगर श्री रत्नेश सोनकर की उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कारों का विकास करना तथा उन्हें मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘चलो बनें आदर्श’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सभी विद्यालयों को प्रेरणादायी वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग नेशनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तिलक मोदी द्वारा दी गयी। इस अवसर पर गुजरात के सारंगपुर से पधारे पूज्य ज्ञाननयनदास स्वामी ने ‘सा विद्या या विमुक्तये’ विषय पर प्रेरणादायी प्रवचन प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को संस्कारित और मुक्त बनाए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को यह मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कि बी ए पी एस संस्था द्वारा संचालित इस प्रकल्प के माध्यम से बच्चों के संस्कार निर्माण का कार्य प्रभावी रूप से कैसे किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी शिक्षकों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संकल्प लिया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here