Home इंदौर ग्राम पंचायत पोड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जागरूकता चौपाल आयोजित

ग्राम पंचायत पोड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जागरूकता चौपाल आयोजित

26
0

कटनी –विकासखंड रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति बरयारपुर द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मशराम एवं परामर्शदाता अरुण तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

          इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से तालाब, नदी, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों का गहरीकरण, साफ-सफाई एवं ग्रामीणों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान शामिल है। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में वृद्धि संभव होगी, जिससे भविष्य में जल संकट को कम किया जा सकेगा।

          ग्राम पंचायत के सरपंच श्री दादू राम पटेल ने भी शासन की योजनाओं एवं जल गंगा अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

          कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी के पश्चात कलश यात्रा एवं बैंड-बाजा के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोड़ी तालाब पहुंची। वहां सामूहिक रूप से जल स्रोत की साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य किया गया, जिससे जल संरक्षण का व्यावहारिक संदेश दिया गया।

          इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिससे जन-जन में जल के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सेक्टर प्रभारी मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

          कार्यक्रम में ग्राम पटवारी शेखर वर्मा, सचिव विनोद चक्रवर्ती, नीरज श्रीवास्तव, परामर्शदाता रूपा बर्मन, गणपत लाल, नारायण सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना सोनी, सहायिका मनोरमा चौधरी, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी बाई कुशवाहा सहित प्रस्फुटन सेक्टर समितियों के सदस्य सुरेश यादव, उमेश चौधरी, रघुवेंद्र यादव, दीक्षा सोनी,


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here