Home इंदौर केंद्रीय विद्यालय झिन्झरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कक्षा 1 में प्रवेश...

केंद्रीय विद्यालय झिन्झरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कक्षा 1 में प्रवेश हेतु 2 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

25
0

कटनी   शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय झिन्झरी में कक्षा-1 के साथ-साथ अन्य उच्च कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय प्रचार्य ने बताया कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 2 अप्रैल तक किया जा सकता है। अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।कक्षा-1 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च तक कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। जबकि कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते सीटें रिक्त हों। इसके लिये 2 अप्रैल सुबह 10 बजे से 8 अप्रैल शाम 4 बजे तक पंजीकरण किया जा सकता है। अभिभावकों को विधिवत भरा हुआ फॉर्म सीधे विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करना होगा। यदि जांच के दौरान आवेदन पत्र में कोई भी जानकारी गलत या भ्रामक पाई जाती है, तो प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक केवीएस की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in देख सकते हैं या विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here