Home इंदौर रोड स्वीपिंग मशीन से वायु गुणवत्ता सुधार के प्रयास, नवरात्रि पर मंदिरों...

रोड स्वीपिंग मशीन से वायु गुणवत्ता सुधार के प्रयास, नवरात्रि पर मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान

21
0

कटनी  –  नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दो शिफ्टों में नियमित सफाई कार्य के साथ रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से प्रमुख मार्गों की धूल, कचरा एवं मिट्टी की प्रभावी सफाई कराई जा रही है।हाल ही में मिशन चौक से सागर पुलिया होते हुए माधवनगर गेट, जिला न्यायालय झिंझरी, चांडक चौक से रपटा पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्गों के दोनों ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर जमी धूल और कचरे को हटाकर न केवल स्वच्छता सुनिश्चित की गई, बल्कि वायु प्रदूषण में कमी लाने के भी प्रयास किए गए।

नवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों में विशेष व्यवस्था

पावन नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के सभी मंदिरों एवं देवालयों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसरों, प्रवेश मार्गों, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। गठित टीमों द्वारा प्रतिदिन झाड़ू लगाना, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना, साथ ही नियमित फॉगिंग एवं चूना छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

नोडल अधिकारियों का सतत निरीक्षण

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रातः कालीन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गुरुवार को थाना तिराहा, मिशन चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नई बस्ती, तिलक कॉलेज रोड, नैन्सी स्कूल मार्ग, शांति नगर, झंडा बाजार, सुभाष चौक, गोल बाजार, बस स्टैंड-घंटाघर मार्ग, जालपा देवी मंदिर पहुंच मार्ग, जवारा गली, मोहन घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया गया। साथ ही निर्धारित रूट बीट के अनुसार नालों एवं नालियों की सफाई कर सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने के प्रयास भी जारी हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here